-->

Breaking News

जिले के सभी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति की बैठक के कलेक्टर ने दिए निर्देश


जिले के सभी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति की बैठक के कलेक्टर ने दिए निर्देश

अनूपपुर /  कलेक्टर अजय शर्मा ने समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले के समस्त एसडीएम को जनभागीदारी समितियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा कि इन समितियों में पर्याप्त राशि उपलब्ध है, उसका उपयोग कर महाविद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जांय। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरु के., एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया है कि वे राज्य सरकार द्वारा बैगा परिवारों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने हेतु शुरु की गई योजना के तहत समयबद्ध तरीके से प्रत्येक माह एक हजार रु. की अनुदान राशि का वितरण करायें। इसके लिए जिले के समस्त बैगा परिवारों को चिन्हित किया जाय तथा उनके बैंक खाते तथा आईएफएससी कोड पंजीकृत किए जांय।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com