कई धडों में बटी कांग्रेस अनूपपुर की राह नही है आसान जमीनी कार्यकर्ता नाराज मुश्किलों में कांग्रेस
कई धडों में बटी कांग्रेस अनूपपुर की राह नही है आसान
जमीनी कार्यकर्ता नाराज मुश्किलों में कांग्रेस
अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा-8770089979
अनूपपुर विधानसभा यूं तो कई बार कांग्रेस के हाथ मे रही है क्षेत्र की जनता व जमीनी कार्यकर्ताओं ने बिसाहू लाल को विधायक से मंत्री तक का सफर तय कराया लेकिन समय के साथ नेता जी जिन जमीनी कार्यकर्ताओं की वजह से नेतागिरी में महारथ हासिल किये उनको आज भूल बैठे है जिसकी वजह है कि आज कांग्रेस अनूपपुर में संकट दिखाई दे रहा है पूर्व मंत्री बिसाहूलाल पर जमीनी कार्यकर्ताओं आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने बिसाहूलाल को जिताने में पूरा जोर लगाया व कई जगह अच्छें मत भी मिले लेकिन आज तक उस जगह पर कार्यकर्ताओं व जनताओं का आभार तक नेता जी ने व्यक्त नही किया वहीं आज अनूपपुर में कांग्रेस का हाल टुकडों में बटा दिख रहा है जिसमें सेवादल सीनियर कांग्रेस के साथ कई बडे नेता भी दूर दूर कोसो दूर है जब कार्यकताओं से जवाब मांगा जाता है तो पूर्व मंत्री को भी इसके लिए जवाबदार ठहराते है जहां मंत्री जी चंद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत का विकल्प ढूढने में लगे है इस तरह से कैसे अनूपपुर जीत की ओर जायेगा क्योकि कमजोर टीम और स्वार्थ ईरादे अब कांग्रेस की लुटिया डुबाने में लगे है।
बैठकों की नही दी जाती जानकारी
अभी अनूपपुर में कांग्रेस की कई बैठके चली जहां जमीनी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को नही बुलाया गया जिससे कार्यकर्ता नराज है व जल्द ही बगावत के सुर में आने वाले है मंत्री जी के टीम में तो कई पदाधिकारी है क्या इन्हें जमीनी कार्यकर्ताओं की जानकारी नही है अनूपपुर में होटलों में बैठकर औपचारिकता हो जाती है एक समय कांग्रेस की बैठक में भीड़ उमडती थी वहीं अब बैठक नाम का रह जाता है क्या कांग्रेस को अपनी हार के लिए कार्य कर रही है कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही ळें
मंत्री जी से नाराज जमीनी कार्यकर्ता कर सकते है बगावत
अनूपपुर कांग्रेस जहा अनूपपुर विधानसभा में जीत का तलास कर रही है वही अब कांग्रेस को झटका लगते भी दिखाई दे रहा है बताया जा रहा की जल्द ही कांग्रेस के कई खेमे स्तीफा देने वाले है जिसकी वजह जमीनी कार्यकर्ताओ की अहमियत ना समझाना बताया जा रहा क्या जीसकी तलास कर रही अनूपपुर को फिर से वनवास झेलना पड़ेगा यह जल्द ही सामने आने वाला है

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com