भोजपुर अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण
छापीहेड़ा : भोजपुर थाना पुलिस ने भोजपुर में एक आशा कार्यकर्त्ता को घायल कर उसके तीन वर्षीय पुत्र की हत्या करने के आरोप में आज उसके पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिमालाप्रसाद ने आज बताया कि 8 मार्च 18 को भोजपुर में डोंगरी पर एक महिला घायल और उसके तीन वर्षीय बच्चे का शव पड़ा मिला था। महिला की पहचान मंजूबाई प्रजापति निवासी गोवर्धनपूरा की आशा कार्यकर्त्ता के और मृत बच्चा अनमोल के रूप में की गई थी। महिला मंजूबाई को घायल अवस्था में राजगढ़ से उपचार हेतु कोटा भेजा गया था। जाँच के दौरान घटनास्थल पर महिला मंजूबाई का एक मोबाइल मिला था। संदेही के नंबर ट्रेस करने पर नंबर महिला के पूर्व पति कन्हेयलाल कुम्हार निवासी डूंगर गाँव (झालावाड ) का होना पाया गया। मामले में आरोपी की तलाश हेतु महिला सह कर्मी आशा कार्यकर्ता के बयानों के आधार पर मंजूबाई के पूर्व पति कन्हेया लाल की तलाश की जो अपने घर डूंगरगाँव से फरार होना पाया। दूधामाता मंदिर के पास पहुंचकर तलाश की पुलिस दल ने मंदिर की घेराबंदी का आरोपी कन्हेया लाल कुम्हार को गिरफ्तार कर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की जिसमे आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर जाँच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले में इनाम की घोषणा भी की गई थी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले में इनाम की घोषणा भी की गई थी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com