सराहनीय योगदान के लिए राज्यपाल ने कलेक्टर को किया सम्मानित
रायसेन : शहीद सैनिकों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के कल्याण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान के लिए कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे को शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे को प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड प्रदान किया। कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे द्वारा जिले को आवंटित निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्र कर सैनिक कल्याण बोर्ड को दी गई।
कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने बताया कि भारतीय सैनिक युद्ध तथा शांति के समय एक सजग प्रहरी की तरह सेवाएं देते हैं। वे देश को जल, थल तथा वायु में बहुत की कठिन परिस्थितियों तथा मुश्किल क्षणों में हर समय देश की सीमा की रक्षा करते हैं तथा अपनी अमूल्य सेवाओं के द्वारा बाढ़, भूकंप, तूफान तथा प्राकृतिक विपदाओं के समय देश की सहायता करते हैं। साथ ही सिविल प्रशासन की दंगे तथा आतंकवाद की स्थिति में सहायता करते हैं। इस तरह सैनिक देश की रक्षा तथा सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिले की ओर से धन राशि एकत्र करने में सक्रिय भूमिका निभाई गई। उनके प्रयासों से ही गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला सैनिकों के कल्याण के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017-18 में रायसेन जिले से निर्धारित लक्ष्य चार लाख 39 हजार 500 रूपए के विरूद्ध चार लाख 61 हजार 835 रूपए की राशि एकत्र की गई। इस धनराशि का उपयोग शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों, विकलांग सैनिक, भूतपूर्व सैनिक को उपचार, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार एवं अन्य तरह से आर्थिक सहायता के लिए किया जाता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com