-->

Breaking News

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन(NULM) के अंतर्गत नि:शुल्क कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम



रायसेन : रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष जमनासेन जी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिथि के रुप में आमंत्रित हुए एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नपाध्यक्ष के भरसक प्रयासों से रायसेन नगर में विभिन्न योजनाओं को सुचारु रुप से नौजवान युवा एवं युवतियों के मध्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है नपाध्यक्ष का प्राण है प्रत्येक नौजवान युवक युवती अपने पैरों पर खड़ा हो। इस बीच में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से लिया हुआ प्रशिक्षण से ओतप्रोत युवक एवं युवतियों ने अपनी कलाओं को प्रदर्शित किया! इस पावन, व पवित्र बेला पर रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष #जमनासेन जी का भव्य व जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया नपाध्यक्ष ने अपने भाषणों में समस्त युवा एवं युवतियों को प्रोत्साहन किया! विशेष रूप से माननीय परमआदरणीय मुख्यमंत्री #शिवराजसिंह चौहान जी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त रूप से नपाध्यक्ष ने युवा युवतियों के मध्य रखा नपाध्यक्ष ने युवा एवं युवतियों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा! कार्यक्रम के उपरांत नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को रायसेन नगर पालिका परिषद logo की टी-शर्ट व प्रमाण पत्र वितरित किए! खुशी के इस अवसर पर NULM के प्रमुख चंदन जी ने नपाध्यक्ष का श्रीफल व साल से स्वागत किया! उक्त अवसर पर वार्ड पार्षद सुखेंद्र बघेल जी नपा कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com