कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ...
भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में आज मुंगावली और कोलारस से नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। विधायकों के शपथ लेते ही कांग्रेस पक्ष की ओर से सदन में जय श्री राम के नारे लगाए गए।
विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा ने कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव एवं मुगाबली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव को सदन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ लेने के बाद दोनों विधायकों ने सदन का आभार व्यक्त किया। साथ ही सदन की ओर से दोनों को बधाई दी गई। इसके बाद प्रतिपक्ष ने सदन में भगवान जय श्रीराम के नारे लगाए। उल्लेखनीय है कि पिछले साल चित्रकूट विधायक के शपथ समारोह में कांग्रेस ने सदन में जय श्री राम के नारे लगाए थे।
इससे पहले मुंगावली से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वो सदन में क्षेत्र की समस्याओं को उठाएंगे। सूखे के मुद्दे पर सदन में आवाज उठाएंगे। वहीं उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम प्रोजेक्ट करने की मांग की और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। मुंगावली जीत का श्रेय भी बृजेन्द्र सिंह यादव ने सिंधिया को दिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com