-->

Breaking News

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिली व्यवसाय को निरंतरता संघर्षषील से सफल व्यवसायी बनने का सफर आजीविका मिषन अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दो लाख रू का ऋण स्वीकृत

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिली व्यवसाय को निरंतरता

संघर्षषील से सफल व्यवसायी बनने का सफर

आजीविका मिषन अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दो लाख रू का ऋण स्वीकृत

अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा -8770089979

रामजी पटेल ग्राम पिपरिया विकासखंड जैतहरी के निवासी हैं। इनके परिवार की आजीविका, सब्जी उत्पादन व्यवसाय एवं अनूपपुर मे जूता चप्पल की दुकान से होने वाली आय पर निर्भर थी। पैसे की कमी के कारण अपने जूते चप्पल के व्यवसाय को आगे बढ़ाने की इच्छा मन में ही रह जाती थी। ऐसे में जरूरतमंद युवाओं के स्वरोजगार स्थापना हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना इनका सहारा बनी । म.प्र.दीन दयाल अन्त्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन, विकासखंड जैतहरी, जिला अनूपपुर द्वारा इनकी आवष्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत् दो लाख रू का ऋण प्रकरण तैयार कराकर यूनियन बैक आफ इंडिया शाखा अनूपपुर से प्रकरण स्वीकृत कराया गया एवं आजीविका मिषन की तरफ से योजना के अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली अनुदान राषि साठ हजार रू. प्रदान किये। रामजी पटेल ने प्राप्त ऋण राषि से अपनी छोटी सी जूते चप्पल की दुकान को वर्तमान व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में बाजार में बने रहने लायक बनाया और दुकान में जूते चप्पल की मात्रा को भी वेरायटी के साथ बढ़ाया। राम जी पटेल की जूता चप्पल की दुकान में वेरायटी बढ़ने से ग्राहकों का आना जाना बढ़ा और आमदनी में भी वृद्धि हुयी, जहां पहले किसी तरह पंाच से छः हजार रू बमुष्किल आय हो पाती थी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मदद मिलने के बाद अब पंद्रह से सोलह हजार रू. प्रतिमाह आय होने लगी है। एक मध्यमवर्गीय परिवार के सदस्य के रूप में अपने परिवार की आजीविका के लिए संघर्ष करने वाले व्यवसायी से एक सफल व्यवसायी बन चुके हैं। रामजी पटेल इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए आजीविका मिषन के प्रति आभार प्रकट करते हैं कि बिना किसी पेचीदगी के मुख्यमंत्री जी  द्वारा स्वरोजगार स्थापना एवं विस्तार हेतु संचालित योजना का लाभ उनको दिलवाकर उनकी आजीविका को संवहनीय बनाया है।




No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com