सीधी : बारातियों को ले जा रहा मिनी ट्रक पुल से नीचे गिरा, 21 की मौत, 30 घायल
सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बहरी हनुमना मार्ग पर बारात ले जा रहा एक मिनी ट्रक सोन नदी पर बने जुगदहा पुल से मंगलवार देर रात नीचे गिर गया. इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 अन्य घायल हो गए.
मिनी ट्रक को नदी से ऊपर निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया. एक अधिकारी ने बताया कि यह मिनी ट्रक पुल की दीवार से टकराकर करीब 60 से 70 फुट नीचे नदी के सूखे हिस्से में गिरा. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पाकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए.
अधिकारी ने कहा कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए इस मिनी ट्रक को गैस कटर से काटा गया, ताकि इसमे फंसे लोगों को बचाया जा सके. ट्रक में बैठे लोग यह बारात सिंगरौली जिले के जुगनी से सीधी जिले के अमिलिया जा रही थी.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ.21 people have died in the accident & many have been injured. The injured have been taken to the hospital for treatment: Dilip Kumar, Collector on the accident that took place in Sidhi, #MadhyaPradesh where a truck fell into river Son. pic.twitter.com/f1Ouc8iXzM— ANI (@ANI) April 17, 2018
मिनी ट्रक को नदी से ऊपर निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया. एक अधिकारी ने बताया कि यह मिनी ट्रक पुल की दीवार से टकराकर करीब 60 से 70 फुट नीचे नदी के सूखे हिस्से में गिरा. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पाकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए.
अधिकारी ने कहा कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए इस मिनी ट्रक को गैस कटर से काटा गया, ताकि इसमे फंसे लोगों को बचाया जा सके. ट्रक में बैठे लोग यह बारात सिंगरौली जिले के जुगनी से सीधी जिले के अमिलिया जा रही थी.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com