-->

Breaking News

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहाँ - इंसाफ में बाधा नहीं आने देंगे




श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ जिले में खानाबदोश बकरवाल समुदाय की आठ वर्षीय एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में आज कहा कि उनकी सरकार कानून को बाधित नहीं होने देगी और बच्ची के साथ इंसाफ होगा। इस बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है क्योंकि जम्मू में वकीलों ने मामले को सीबीआई को सौंपने को लेकर कल बंद आयोजित किया था।

महबूबा ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ एक समूह के गैरजिम्मेदाराना कृत्यों और बयानों से कानून को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है, जांच तेजी से चल रही है और इंसाफ किया जाएगा।’’कठुआ में वकीलों ने सोमवार को अपराध शाखा को आरोप पत्र दाखिल करने से रोकने की कोशिश की थी। आरोप पत्र में लड़की को कथित रूप से अगवा करने, उसे नशीला पदार्थ देने और एक पूजा स्थल में उससे बलात्कार और फिर हत्या करने के बारे में खौफनाक विवरण है। विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के दो मंत्रियों पर कोई कार्रवाई न करने को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। ये मंत्री आरोपियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में शामिल हुए थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com