मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, मंत्रालय का काम ठप्प
भोपाल : लंबित मांगों और प्रादेशिक मांगों को लेकर मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इससे मंत्रालय का कामकामज पूरी तरह ठप्प हो गया है। सारे कार्यालय खाली पड़े हैं। अधिकारी-कर्मचारी अर्द्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक वेतनमान पुनरीक्षण और लिपिकों के ग्रेड पे उन्नयन सहित कई लंबित मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने 2 दिनी सामूहिक अवका3श की घोषणा की है। सभी श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को लेकर ये आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के तहत कर्मचारी काम बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्रालय का काम पूरी तरह ठप्प हो गया है। इतना नहीं कर्मचारी किसी को मंत्रालय के अंदर भी नहीं जाने दे रहे।
मंत्रालयीन अधिकारी, लिपिक, स्टेनो, टायपिस्ट, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, भत्ते में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, अर्जित अवकाश, स्थायीकर्मी का दर्जा, महंंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान का लाभ सहित अन्य मांगे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर मंत्रालय के कर्मचारियों ने 12 और 13 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com