Breaking News

राहुल गांधी झूठ बोलकर समाज में फैला रहे हैं ‘‘घृणा’’ : अमित शाह



नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यह झूठ बोलकर समाज में ‘‘घृणा’’ फैला रहे हैं कि एससी-एसटी अत्याचार निवारक अधिनियम को खत्म किया जा रहा है । फिलहाल ओडिशा का दौरा कर रहे शाह ने अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी के भाषण का एक लघु वीडियो जारी किया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को रैली में यह कहते हुए  सुना गया कि देश में दलितों एवं आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं और एससी-एसटी अत्याचार रोकथाम कानून को समाप्त किया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी जी एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।

अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि झूठ और केवल झूठ। देखें कि किस प्रकार से काल्पनिक तौर पर राहुल गांधी ने एससी-एसटी कानून को लेकर समाज में घृणा फैलाने का काम किया है।उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के हाल के एक फैसले पर दलित समूहों का कहना है कि इससे कानून कमजोर हुआ है। इसके कारण देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया है।बहरहाल, सरकार ने शीर्ष न्यायालय के फैसले पर पुर्निवचार याचिका दायर की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com