वन मंत्री ने किया बैराज कम कॉजवे का लोकार्पण, 16 गांवों को मिलेगा लाभ
कृषि लागत कम होने तथा उपज का उचित मूल्य मिलने से होगी किसानों की उन्नति : वन मंत्री
रायसेन : वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार ने सांची विकासखण्ड के ग्राम अमरावद के समीप बेतवा नदी पर 5 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित बैराज कम कॉजवे का लोकार्पण किया। उन्होंने अमरावद से बागौद मार्ग का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ शेजवार ने कहा कि इस बैराज के बन जाने से 16 गांवों के अनेक किसान लाभान्वित होंगे तथा 5500 हैक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होंगी। जब फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा तो उत्पादन में भी वृद्धि होगी तथा किसान अधिक समृद्ध होंगे।
वन मंत्री डॉ शेजवार ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है जो कि खेतों में दिन-रात मेहनत कर अनाज उगाते हैं और लोगों का पेट भरते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के विकास एवं कल्याण के लिए खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। किसानों के विकास तथा कल्याण के लिए जरूरी है कि कृषि लागत कम हो तथा किसानों को उनकी उपज के ज्यादा दाम मिले। उन्होंने कहा कि कृषि लागत कम करने के लिए किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही खाद-बीज पर 10 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। किसानों को उनकी उपज के उचित दाम भी मिल रहे हैं। सरकार द्वारा किसानों से 2000 रूपए प्रति क्विंटल के मान से गेहूॅ खरीदा जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना प्रारंभ की है जिसके तहत किसानों को पिछले वर्ष विक्रय किए गए गेहूॅ पर 200 रूपए प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।
वन मंत्री डॉ शेजवार ने कहा कि वर्ष 2003 में जहां प्रदेश में साढ़े सात लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, वहीं आज लगभग 40 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है और जब सिंचाई का रकबा बढ़ा है तो उत्पादन में भी वृद्धि हो रही है। आज किसानों को समय पर खाद, बीज मिल रहे हैं तथा सिंचाई के लिए भी पर्याप्त बिजली मिल रही है। यह किसानों की मेहनत तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह द्वारा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किए जा रहे कार्यो का ही परिणाम है कि प्रदेश को लगातार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हो रहा है।
वन मंत्री डॉ शेजवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में असंगठित श्रमिकों के कल्याण और विकास के लिए असंगठित श्रमिक कल्याण योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत श्रमिकों को आवास प्रदान किए जाएंगे, बिजली प्रदान की जाएगी तथा परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने पर निःशुल्क ईलाज भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिवार के किसी सदस्य के साथ दुर्घटना होने पर आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसूति सहायता योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत गर्भवती होने पर महिला को 4 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे तथा प्रसव होने के पश्चात 12 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, निःशुल्क साईकिल तथा गणवेश वितरण योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना सहित अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डॉ जयप्रकाश किरार ने भी संबोधित किया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एके अग्रवाल तथा वन विभाग के एसडीओ श्री अखिलेश अग्रवाल ने बैराज तथा सड़क के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता किरार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री ऋषिनाथ कुशवाह, भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश तोमर, श्री मुदित शेजवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
बैराज कम कॉजवे की खास बातें
ग्राम अमरावद के समीप बेतवा नदी पर बैराज का निर्माण 5 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से किया गया है। इस बैराज की लम्बाई 110 मीटर लम्बाई है तथा इसमें 4 मीटर तक पानी भरेगा। इस बैराज के बनने से अमरावद, हरिनगर, रमासिया, बीदपुरा, सिंगपुर, सिलपुरी, सिहौरा, इमलिया, सेहवासिनी, सालेरा, बागौद, बिलारा, बरौला, माखनी, बराईखास तथा तिजालपुर गांव के अनेक किसाना लाभान्वित होंगे। इस बैराज से 5500 हैक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। बैराज के दोनों और 37.82 लाख रूपए की लागत से एक-एक किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com