-->

Breaking News

सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'काला' का नया पोस्टर रिलीज



मुंबईः सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी नई फिल्म 'काला' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अब फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। 'काला' के मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट 7 जून बताई है।

बता दें सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘काला’ में दो दिग्गज आपस में भिड़ने वाले हैं। रजनीकांत और नाना पाटेकर इस फिल्म में आमने-सामने नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट काफी नजदीक है।

इस पोस्टर में रजनीकांत काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं जबकि नाना पाटेकर उनके पीछे नीचे की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का टीजर बहुत पहले ही रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म 7 जून को रिलीज होने वाली है जिसे हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com