शासन की नल जल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को भी पतीला लगाने में भी हिचक नहीं खा रहे अधिकारी
नीरज केशरवानी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संवाददाता
अनूपपुर (वेंकटनगर) : अनूपपुर ज़िले ग्राम वेंकटनगर में दो माह पहले ही लाखों रुपये खर्च करके पूरे नगर में जल वितरण के लिये नई पाईप लाइन बिछाई गई,और नल जल योजना के अंतर्गत #हितग्राहियों के घर पर नल के कनेक्शन लगाये गये जिनमें से वर्तमान समय में सिर्फ़ नल चालू होने के समय हवा के साथ पानी की पतली धार ही निकलती और तो और एक बाल्टी पानी भरने में ही पूरा समय खत्म हो जाता हैं।इतनी भारी भरकम राशि खर्च करने के बाद इस भीषण गर्मी में नलजल योजनाओं के अंतर्गत लगे नलों की टोटिया ख़ुद ही प्यासी हैं, यह लोगों की कैसे प्यास बुझायेगी। शासन की इतनी महत्वपूर्ण योजना और इनती धनराशि खर्च करने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वर्तमान हालात में शासन की महत्वपूर्ण नल जल योजना दम तोड़ती नजर आ रही हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com