-->

Breaking News

जन अभियान परिषद ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी एवं रैली निकालकर किया नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक जिले को ओडीएफ बनाना भी था चर्चा का विषय

जन अभियान परिषद ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी एवं रैली निकालकर किया नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक

जिले को ओडीएफ बनाना भी था चर्चा का विषय


अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा 8770089979



 आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद कोतमा द्वारा कटकोना ग्राम में नशामुक्ति एवं स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंच ,आशा कार्यकर्त्ता ,सी एम सी एल डी पी के छात्र ध्छात्राओं एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही। विकासखंड समन्वयक के द्वारा नशे के विपरीत प्रभावों एवं नशे से होने वाले बीमारिआंे के बारे में चर्चा की गई तथा वर्तमान में युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाव पर, सामाजिक परिवेश और नशा , गांव में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति ,नशा एक अभिशाप विषयों पर आपके एवं उपस्थित सदस्यो द्वारा विचार व्यक्त किए गए।
जो व्यक्ति नशा करता है उन्हें भी बचाना है साथ ही इस बात पर भी देना है कि उनके परिवार में ग्राम मे जो बच्चे है जो नशे की और जा सकते है उन्हें(आगे आने वाली पीढ़ी) भी नशे रूपी इस अभिशाप से बचाना है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कटकोना, बैहाटोला तथा बीएसडब्लू छात्रो के द्वारा किया गया। संगोश्ठी में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत खुले में शौच में मुक्तिष् के विषय को भी रखा गया। जिसमे महिलाओ के द्वारा इस विषय पर पूर्ण सहमति प्रदान की गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com