-->

Breaking News

अपनी शक्तियों को पहचाने मनुष्य मंे है असीम क्षमता किसी भी समस्या का कर सकते है सामना - श्री सतीश आनंद तिवारी लक्ष्य कठिन हो सकता है पर असंभव नहीं

अपनी शक्तियों को पहचाने

मनुष्य मंे है असीम क्षमता किसी भी समस्या का कर सकते है सामना - श्री सतीश आनंद तिवारी

लक्ष्य कठिन हो सकता है पर असंभव नहीं

 

अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा- 8770089979


आदिम जाति कल्याण विभाग के मण्डल संयोजक एवं आनंद विभाग के नोडल अधिकारी सतीश कुमार तिवारी ने आज जिले मे स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन हेतु समस्त अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। आपने एक छोटे से क्रियाकलाप के माध्यम से समझाया मनुष्य को खुद ही अपनी क्षमता का भान नहीं होता। आपने जिले को खुले मे शौच से मुक्त बनाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित कार्यशाला के समस्त सदस्यो से 30 सेकंड मे कुल कितनी बार ताली बाजा सकते हैं पूछा किसी ने 10 बोला किसी ने 20 किसी ने 30। इसके पश्चात आपने समस्त उपस्थितों से यह क्रियाकलाप करवाया एवं तालियों को गिनने के लिए कहा। क्रियाकलाप के पश्चात सभी के चेहरे मे प्रसन्नता थी। यह प्रसन्नता अपने स्वनिर्धारित लक्ष्य को लाघने के कारण सभी अधिकारियों के चेहरे मे थी। किसी ने 100 बार तो किसी ने 90 बार तालियाँ बजाई। इसके पश्चात आपने समस्त अधिकारियों को समझाया हम खुद ही अपनी क्षमताओ को नहीं पहचानते एवं लक्ष्य प्राप्ति मे घबराते हैं। अपनी शक्तियों को पहचान कर सही तरीके से प्रयास करने पर कठिन से कठिन लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।  अतएव आत्मविश्वास रखे एवं जिले को खुले मे शौच मुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com