विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न रैली निकाल कर किया जागरूक
विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न
रैली निकाल कर किया जागरूक
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा 8770089979
आज डी.पी.एम.यू. सभाकक्ष अनूपपुर में तम्बाखू निषेध दिवस पर कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। तम्बाखू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यषाला में सर्वप्रथम गांधी जी की फोटो पर दीप प्रजवल्लन एवं माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 आर0पी0 श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यषाला में मो. साजिद खान जिला आई.ई.सी. सलाहकार द्वारा अपने संस्मरणों के माध्यम से बताया गया कि तम्बाखू का सेवन मानव जीवन के लिये नुकसानदेय हैें। समाज में ऐसे व्यक्तियों को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता हैं। जन जागरूकता के माध्यम से तम्बाखू से होने वाले नुकसानों को बता कर नवयुवक पीढ़ी को इसके सेवन से रोकना होगा। कुुष्ठ सलाहकार डाॅ. शिवेन्द्र द्विवेदी ने बताया की तम्बाखू के सेवन से कैंसर जैसी लाईलाज बीमारी होती हैं। बीड़ी, सिगरेट के सेवन से फेफडें नष्ट होते हैं। हम सबको मिलकर तम्बाखू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारें में लोगों को जागरूक बनाना चाहियें। तम्बाखू सेवन की लत, आदत घर से शुरू होती है घर का नादान बच्चा जब अपने वरिष्टजनों को नषा करते देखता है तो वह भी नकल करके नषा करना शुरू कर देता हैं। हमें इस भावी पीढ़ी को तम्बाखू के सेवन से बचाना है। लाइन्स क्लब के ब्रजेन्द्र सोनी ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुये कहा कि अषिक्षा, नासमझी, दूसरों की नकल आदि ऐसे कारण है जिससे युवा पीढ़ी तम्बाखू के सेवन के लिये प्रेरित होती हैं। हमे यह संकल्प करना है कि हम न तो व्यसन करेगें न समाज में किसी को करने देेंगें तभी तम्बाखू निषेध दिवस की सार्थकता पूरी होगी। तम्बाखू के सेवन पर प्रतिबंध ही एक अच्छा विकल्प होगा जिससे हमारी भावी पीढ़ी इससे बच सकेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.बी.चैधरी ने अपने वक्तव्य में बताया की भारत वर्ष पूरे विष्व में सबसे ज्यादा तम्बाखू सेवन करने वाला देष हैं । यहां 30 प्रतिषत लोग इसका सेवन करते हैंे। जो हमारे समाज एंव स्वास्थ्य विभाग के लिये चिंता का विषय हैं। तम्बाखू छोड़ने के लिये दृण इच्छा शक्ति का होना अति आवष्यक हैंेै। तम्बाखू का सेवन कैसंर के कई रूपों को जन्म देता हैंे। जिसमें मुख का कैंसर, फेफडें व लीवर का कैंसर प्रमुख हैं।
कार्यषाला के पूर्व ए.एन.एम.टी.सी. छात्राओं के सहयोग से विभाग द्वारा जनजागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। तम्बाकू छोडने के संबंध में शपथ दिलाई गई तथा कोटपा एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com