सहायक संचालक मत्स्य कार्यालय एवं शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेन्द्रग्राम को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
सहायक संचालक मत्स्य कार्यालय एवं शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेन्द्रग्राम को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा 8770089979
जिले मे मछलीपालन को बढ़ावा देने हेतु मत्स्य विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओ , मत्स्योत्पादन को बढ़ाने, फिश सीड उत्पादन एवं वितरण के साथ ब्लू रिवाल्यूशन (नीली क्रांति) की योजनाओ के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के फलस्वरूप सहायक संचालक मत्स्य कार्यालय एवं शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेन्द्रग्राम को आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेंद्र सिंह परिहार एवं मत्स्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। आपने कार्य मे ऐसा ही उत्कृष्ट स्तर बनाए रखने के साथ अन्य विभागो को अनुकरण करने के लिए कहा है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com