Dhadak Poster : रिलीज हुआ धड़क का रोमांटिक पोस्टर, जल्द ही ट्रेलर होगा रिलीज
मुंबई. जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क का एक और नया पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज होगा। धड़क में जान्हवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। ये फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।
धड़क का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में जान्हवी और ईशान की दमदार केमेस्ट्री दिख रही हैं। दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले बैठे हैं। इससे पहले भी धड़क का एक पोस्टर जारी हुआ था। इस पोस्टर में ईशान जान्हवी के गाल में हरा रंग लगाते नजर आए थे।
पोस्टर में दोनों ही सफेद रंग के राजस्थानी एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में ईशान और जान्हवी के अलावा टीवी एक्ट्रेस शालिनी कपूर भी नजर आएंगी। Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी फिल्म में जान्हवी कपूर के मां के रोल में नजर आएंगी।
धड़क मराठी फिल्म सैराठ का रिमेक है। सैराठ साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 110 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ऑनर किलिंग पर आधारित थी। इसमें आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल में थे। वहीं, शंशाक खैतान इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।शंशाक इससे पहले बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं, धड़क के निर्माता करण जौहर ने नागार्जुन मंजुले से मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक के राइट्स पहले ही ले लिये थे।
धड़क के लिए एक्साइटेड थीं श्रीदेवी
श्रीदेवी जान्हवी की डेब्यू फिल्म धड़क के लिए काफी एक्साइटेड थी। हालांकि, रिलीज से लगभग छह महीने पहले ही श्रीदेवी की दुबई के होटल में मौत हो गई थी। श्रीदेवी सोशल मीडिया पर फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं। यही नहीं, श्रीदेवी ने जाह्नवी को उनकी पहली फिल्म के लिए खास तैयार किया था। जाह्नवी के पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से लेकर डांसिंग क्लास तक, हर एक चीज पर श्रीदेवी की नजर थी। इसके अलावा उन्होंने करण जौहर को फिल्म धड़क के लिए ह्यूज प्रमोशन करने की सलाह दी थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com