-->

Breaking News

Tikamgarh News : विद्यार्थी परिषद के 69 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण एवं नवीन नगर कार्यकारिणी की हुई घोषणा



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज परिषद का 69 वां स्थापना दिवस शहर के अलग-अलग कैंपस में वृक्षारोपण कर मनाया एवं नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई।

परिषद के जिला संयोजक रोहित चैरसिया ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना आज के ही दिन 9 जुलाई सन 1949 को हुई थी तब से लेकर आज तक विद्यार्थी परिषद लगातार सतत् छात्र हितों में काम कर रहा है।

परिषद के जिला सह संयोजक संकल्प जैन ने बताया विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिषद के 69 वें स्थापना दिवस पर शहर के अलग-अलग कैंपस में जाकर वृक्षारोपण किया एवं शिक्षा,समाज के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी काम करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहर में संचालित स्कूल एवं महाविद्यालयों में जाकर शिक्षकों और छात्रों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। इसके बाद कार्यकर्ता स्थानीय पी.जी. कॉलेज में बैठक कर नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा भी की जिसमें-

 

नगर अध्यक्ष-लीना कुशलानिया
 नगर उपाध्यक्ष- प्रिंस राज द्विवेदी,प्रतीक जैन,सहदेव कुशवाहा,जया बुंदेला,शिमला राजपूत
नगर मंत्री-अजय सिंह गौर
नगर सह मंत्री -आशुतोष तिवारी, ध्रुव पट्सारिया,मोहित दुबे,सोहनी राजपूत, अनिकेत जैन
नगर ैथ्क् प्रमुख-सचिन भारतीय
नगर तकनीकी प्रमुख- प्रशांत शर्मा
नगर मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी- यथार्थ जैन
नगर विद्यालय प्रमुख - शिवम व्यास
नगर छात्रावास प्रमुख- मो. इरशाद
नगर कृषि कार्य प्रमुख- शिवम तावडे
नगर छैै प्रमुख- अनिवेश गौतम
नगर सांस्कृतिक प्रमुख- अनुराग सोनी
नगर छात्रा प्रमुख- शोमप्रभा बघेल
नगर सह छात्रा प्रमुख- साक्षी द्विवेदी, रंजना कश्यप
नगर कार्यालय मंत्री- राहुल चैरसिया
नगर खेल प्रमुख- सविता यादव
खेल सह प्रमुख- शिवम दिक्षित
नगर कार्यकारिणी सदस्य- आदर्श जैन,पीयूष जासोङा,आदर्श रावत,प्रीति अर्पित सिरोटिया को बनाया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com