पुलिस पर लगे आरोप, जबरन घर में घुस निकाले 80 हजार
पुलिस
पर लगे आरोप, जबरन घर में घुस
निकाले 80 हजार
अनूपपुर। प्रदीप मिश्रा -8770089979
अनुसूईयां बाई राठौर पिता रामप्रसाद
राठौर निवासी वार्ड क्र.1 ने संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच 28 अगस्त
को पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा को लिखित शिकायत
करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस के 8 लोगो
द्वारा मेरे घर में जबरन घुस कर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मेरे घर के कमरे का
पूरा समान फैलाते हुए जबरन हम लोगो पर दवाब बना कर अलमारी की चॉबी लेकर उसमें रखे
मेरे छोटे बेटे सोनू के 80 हजार रूपए जो की वे साप्ताहिक बाजार के दौरान कपडे का व्यवसाय
से कमाएं थे जबरन निकाल ले गए। शिकायत में अनुसूईयां बाई राठौर ने बताया कि मेरे
बड़े के अपराधिक गतिविधियो में शामिल होने पर मेरे परिवार के साथ उसका सभी संबंध
खत्म हो चुका था, वहीं पुलिस पकडे गए आरोपियों से लूट के रूपयो के बारे में
पूछताछ न कर जबरन मेरे घर में घुस अलमारी में रखे 80 हजार
रूपए ले गई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com