-->

BJP मुख्‍यालय पहुंचा अटल जी का पार्थिव शरीर, PM मोदी और अमित शाह समेत हजारों लोग मौजूद...देखें वीडियो

 

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास से दीन दयाल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में ले जाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन की लालसा में खड़े रहे।
 
तिरंगे में लिपटा वाजपेयी का पार्थिव शरीर फूलों से सजे तोप ले जाने वाले वाहन पर रखा हुआ था। उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब 10 बजे भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। पूरा रास्ता ‘अटल बिहारी अमर रहें’ के नारों से गूंजता रहा।
 
भाजपा मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित तमाम केन्द्रीय मंत्रियों एवं अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये।लंबी बीमारी के बाद कल शाम 93 वर्ष की आयु में वाजपेयी का एम्स में निधन हो गया।
 
वाजपेयी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय से शुरू होगी। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर किया जाएगा।
 
आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख सुनील लाम्बा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वाजपेयी के अंतिम दर्शन किये।
 
अंतिम यात्रा के मद्देनजर आज दोपहर के बाद तमाम रास्ते बंद रहेंगे।
 
कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान ंिसह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड और ंिसकदरा रोड आज सुबह आठ बजे से ही बंद रहे।
 
यातायात पुलिस ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, इन्द्रप्रस्थ मार्ग, तिलक ब्रिज से लेकर दिल्ली गेट तक और जवाहर लाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक) तक बंद रहेंगे।
 
लोगों को सलाह दी गयी है कि उत्तरी से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए वे अरबिन्दो मार्ग, सफदरजंग रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट और मंदिर मार्ग का प्रयोग करें।






No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com