CM शिवराज बोले- रेस्क्यू में मदद करने वाले होंगे सम्मानित, मिलेंगे 5 लाख
भोपाल : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुल्तानगढ़ वॉटर फॉल में अचानक तेज हुए पानी के बहाव में फंसे सभी 45 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, वहीं छह लोग अभी भी लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है| रात भर रेस्क्यू चला, 5 लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद एयरलिफ्ट किया गया, 40 लोगों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला, इस रेस्क्यू ऑपरेशन स्थानीय लोगों ने बहुत सहयोग किया। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को दी| इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा और उनके बयान की कड़ी आलोचना की।
मुख्यमंत्री शिवराज सीएम हाउस पर मीडिया से मुखातिब हुए, इस दौरान उन्होंने शिवपुरी हादसे को लेकर बताया हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है, मेरा मन बहुत व्यथित है, रात भर में बचाव दल अधिकारियों के संपर्क में था। सभी का धन्यवाद| केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रभात झा, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौके पर पहुँची मैं भी रात 3 बजे तक संपर्क में रहा| उन्होंने कहा इस हादसे के बाद रेस्क्यू में ग्रामीणों ने बहुत सहयोग किया, जिसने बेहतर काम किया है।उन सबको 5 लाख की सम्मान निधि से सम्मानित किया जाएगा अपने हाथों से सम्मान करुगा। रामसेवक प्रजापति, निजाम खान जैसे कई लोगों ने मेहनत की वीरता की मिसाल कायम की, यह सच्चे हीरो हैं| सीएम ने कहा जिन लोगो ने इस मुसीबत में अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाई। उन्हें सम्माननित किया जाएगा। राहत बचाव कार्य मे लगे सब मित्रों को हृदय से धन्यवाद। रात में मैने गृहमंत्री राजनाथ जी से बात की, रक्षा मंत्री से बात कर घटना की जानकारी दी।
दिग्विजय पर बरसे
सीएम शिवराज ने दिग्विजय पर भी निशाना साधा| उन्होंने कहा प्राकृतिक पानी के कारण बहाव अचानक तेज हुआ, लेकिन इस घटना में भी दिग्विजय सिंह तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं| मैं उनसे आग्रह करता हूं आप भी 10 साल मुख्य्मंत्री रहे है, ऐसे समय मे राजनैतिक द्वेष न करें, ऐसे बयानों से पूर्व मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता ख़त्म होती है, उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए, जहां यह हादसा हुआ वहाँ कोई बाँध है ही नहीं, दिग्विजय को तथ्यों की जानकारी नहीं रहती है और अर्नगल आरोप लगाते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com