सरदार पटेल की जंयती पर देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’, राजनाथ ने दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज यहां ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह साढ़े छह बजे संसद मार्ग स्थित पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा केन्द्रीय शहरी कार्य एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की 143वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह ने बाद में राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जाने-माने हॉकी खिलाड़ी काफर इकबाल और महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने उन्हें दौड़ की झंडी सौंपी। उनके साथ मशहूर जिम्नास्ट दीपा कर्माकर और भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी भी थीं।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप सिंह पुरी, कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह राठौर और डॉ हर्षवद्र्धन तथा कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे। सिंह ने स्टेडियम में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
What strength, what enthusiasm, what courage. When the old and the young run hand in hand, the nation races forward.— PIB India (@PIB_India) October 31, 2018
Glimpses from #RunForUnity this morning 👇#SardarVallabhbhaiPatel #RashtriyaEktaDiwas pic.twitter.com/FfHzQInYTX
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की 143वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह ने बाद में राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जाने-माने हॉकी खिलाड़ी काफर इकबाल और महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने उन्हें दौड़ की झंडी सौंपी। उनके साथ मशहूर जिम्नास्ट दीपा कर्माकर और भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी भी थीं।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप सिंह पुरी, कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह राठौर और डॉ हर्षवद्र्धन तथा कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे। सिंह ने स्टेडियम में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com