-->

Breaking News

मध्यप्रदेश में 21 संगठनों का महागठबंधन बना, सपाक्स प्रमुख हीरालाल त्रिवेदी के नेतृत्व में बनी सहमति




भोपाल: एट्रोसिटी एक्ट में हुए संशोधनों के खिलाफ और आर्थिक आधार पर आरक्षण देने जैसे मुद्दों पर आज प्रदेश के  कोई 21संगठन एक साथ बैठे। इस बैठक में सफलता इस बात से आंकी जा सकती गई थी इन सभी संगठनों ने सपाक्स के  राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी के नेतृत्व में महागठबंधन बनाने पर सहमति व्यक्त की।

इस मौके पर श्री त्रिवेदी ने कहा कि अब अवसर आ गया है जब हमें मध्य प्रदेश में एक ताकतवर विकल्प देना है जो हम देने की स्थिति में है ।आम जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है और वे कांग्रेस को विकल्प के रूप में पसंद नहीं करती है ।ऐसे में आप और हम सब की जवाबदारी है कि हम ऐसा  सशक्त विकल्प प्रस्तुत करें जो जनता को स्वीकार हो। अगर हम सब एक होकर यह संदेश देते हैं कि मध्यप्रदेश में एक गठबंधन विकल्प बन सकता है तो हमें सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता ।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि हमारे मुद्दे स्पष्ट है और जो भी पार्टी इन मुद्दों से सहमत है,वह हमारे साथ खड़ी है । हम पूरी ताकत से अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मध्य प्रदेश में सरकार बना कर दिखा देंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि  विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई, जिसमें सपाक्स के   उपाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल संयोजक, भारतीय पार्टी अलायंस के श्री कुलदीप सक्सेना और समानता मोर्चे के श्री विनायक पांडे अन्य दलों की ओर से सदस्य समन्वय के रूप में रहेंगे।

प्रारंभ में सपाक्स पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर वीणा घाणेकर ने बैठक के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उन मुद्दों को रेखांकित किया जिसको लेकर यह बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में आरक्षण विरोधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री जोगेंद्र सिंह भदोरिया, राष्ट्रीय समानता देशभक्त मोर्चे के विनायक पांडे ,राष्ट्रीय सवर्ण दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारत सुमन मिश्रा, भारतीय पॉलिटिकल अलायंस मध्य प्रदेश के अनुराग चंद्रा, सवर्ण समाज मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी आरपी श्रीवास्तव, विश्व शक्ति पार्टी मध्य प्रदेश के प्रभारी नर्वदेश्वर प्रसाद पाठक, संपूर्ण समाज पार्टी के अनुराग पांडे ,स्टेट कोऑर्डिनेटर  राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी प्रदीप मिश्रा, विश्व शक्ति पार्टी के बीपी शर्मा,  राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी, विनायक पांडे , नईम  आगा, डा संजय मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। अंत में सपाक्स पार्टी के संगठन महासचिव सुरेश तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

2 comments

Surendra taja khabar24x7 said...

कांग्रेस लीडर ही नही भाजपाई लीडरों का भी विरोध करना चाहिए..

Unknown said...

Cm ka virodh bhi karna hoga

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com