अनूपपुर में कांग्रेस सेवादल का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की रीढ, कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सेवादल को मजबूत बनायेगे-विधायक बिसाहूलाल सिंह
अनूपपुर में कांग्रेस सेवादल का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न
कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की रीढ, कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सेवादल को मजबूत बनायेगे-विधायक बिसाहूलाल सिंह
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा-8770089979
कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की रीढ की हड्डी है कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सेवादल को मजबूत बनाने के लिए पूरा जोर दिया जायेगा प्रशिक्षण कार्यक्रमो की शुरूआत शीघ्र ही अनूपपुर जिले में आयोजित कराया जायेगा। जब जब सेवादल कमजोर हुआ है तब तब कांग्रेस कमजोर हुई है सेवादल के प्रशिक्षण के माध्यम से कांग्रेस की रीति नीति उद्देश्यो के बारे में कांग्रेस जनों को प्रशिक्षित किया जायेगा। सेवादल के संभागीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को म0प्र0 की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक प्रचारित करे।
अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित कांग्रेस सेवादल के संभागीय सम्मेलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाॅ0 बिमल कुमार पाण्डेय सेवादल संभागीय प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की मंशा के अनुरूप सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देशाई के निर्देशन पर प्रदेश सेवादल अध्यक्ष डाॅ0 सतेन्द्र यादव जी के द्वारा बनाये गये सेवादल कार्यक्रमो के सफल संचालन की समीक्षा एवं कार्यक्रम को जमीनी स्तर तक पहॅुचाने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में शहडोल,उमरिया, अनूपपुर एवं डिंडौरी जिले के सेवादल के प्रतिनिधियो ने सिरकत किया। अनूपपुर जिला सेवादल कांग्रेस के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष जौहर अली अंसारी को एवं कांग्रेस सेवादल के उनके जिला पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र जारी कर पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में म0प्र0कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनूपपुर विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह एवं कांग्रेस के वरिष्ट नेता श्री शंकर प्रसाद शर्मा का सेवादल ने साल एवं श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संयुक्त सचिव अनूपपुर जिला प्रभारी राकेश भारती लोधी सेवादल प्रदेश प्रशिक्षक एव डिडौरी जिला के सेवादल प्रभारी अशोक वर्मन, प्रदेश सचिव परमबीर सिंह दुआ अनूपपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, मयंक त्रिपाठी, उमरिया के सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह , अनूपपुर अध्यक्ष जौहर अली ,डिंडौरी के सुरेन्द्र सरैया, शिवनंदन उइके शहडोल के सूरज पयासी ,सुंदरलाल वर्मन , महिला सेवादल शहडोल की अध्यक्ष राधा शर्मा, राममणि पटेल, नरेश शर्मा ,रमेश चैधरी,रामसजीवन गौतम, श्रीमती गुलरेज सबनम, संध्या वर्मा ,भूरा यादव ,नारेन्द्र सिंह, ताज मोहम्मद युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी ,एन0एस0यू0आई0 के प्रदेश सचिव संजय सोनी ,युवा सेवादल सदस्य जितेन्द्र सोनी ,पिछडा वर्ग के कांग्रेस के प्रदेश मंत्री मोहित पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,पार्षद अशोक सिंह, पार्षद योगेन्द्र राय, अनिल पटेल, संतोष अग्रवाल, भगवती शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, जयंत राव, बासुदेव चटर्जी ,पुरूषोत्तम पटेल आदि ने सभा को संबोधित किया। म0प्र0कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक शहडोल जिला प्रभारी डाॅ0 एहसान अली अंसारी के कुशल मार्गदर्शन व संचालन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तदाशय की जानकारी देते हुए सेवादल के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत बंदेमातरम गीत से एवं राष्टपिता महात्मा गांधी जी की व सेवादल संस्थापक डाॅ0 एन0एस0 हार्डीकर जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस संम्मेलन मे निम्नलिखित कांग्रेस जनों एवं सेवादल के प्रमुख प्रतिनिधियों में पुष्पराजगढ से पुरूषोत्तम लाल कन्नौजिया ,दोमल सिंह , ओंमकार जयसवाल ,नारेन्द्र सिंह , फूल सिंह मरावी,करन सिंह , उमरिया जिले से लाल सिंह भवानी, वंशरूप शर्मा, किशोर लोधी, पुष्पेन्द्र तिवारी, धन प्रताप ,वरूण नामदेव , शहडोल से नीलेश गुप्ता, जीवन कुशवाहा, सुनील सोनी, रतन सोनी, महेश शर्मा, बैजनाथ चतुर्वेदी, राजनगर से मो0 इमरान अंसारी, मो0 मुस्ताक, स्वरूप सिंह , सहीना बानों, सागर रौतिया, अय्याज खान, अनूपपुर से प्यारेलाल सेन, मो0 मुस्तकीम, रेहाना बानो पूर्व पार्षद,बाबा खान, राजू खान, प्रवीण मिश्रा, संजीव मिश्रा, रामलाल चैरसिया, शौरभ सिंह,अताउल्लाखान, राफे खान, जैतहरी से अमित राठौर, रामगोपाल, महेश राठौर, दादूराम पटेल, अरविंद पटेल, उबैदुल रहमान, पिछड़ा वर्ग जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक पटेल,राजेश पटेल, गुन्जान सिंह , जाबिर नियाजी, मनमोहन सिंह, राम सिंह, फूल सिंह राठौर, हरिदत्त गौतम (चंदिया), अब्दुल रसीद, कमलेश सिंह, प्रेमवती पासी, आशा वर्मा, बुद्दन बाई, उर्मिला सिंह, रूकमणी देवी कोल, संतोष मिश्रा, भोला प्रसाद, अरूण ठाकुर, मैकी बाई, श्याम बाई, रत्नी बाई, अरूण बती गोस्वामी, तिलकधारी कोल आदि हजारो की संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया अंत में अनूपपुर के पत्रकार एवं सेवादल के जिला सहमीडिया प्रभारी प्रेम चन्द्र अग्रवाल के माता श्याम बाई अग्रवाल के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com