-->

ठंड में बड़े काम की है किशमिश, जानिए फायदे | Health News



ठंड के मौसम में किशमिश खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। किशमिश एक तरह का ड्राई फ्रूट है. इसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं जो अंगूर में होते हैं। इसमें बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दियों में होने वाले वायरल व इन्फेक्शन से बचाव रखती है।

बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू जैसी ड्राई फ्रूट आइटम अगर मुट्ठी भर खा लें तो दिनभर का पोषण आपको आसानी से मिल जाता है। किशमिश का इस्तेमाल मुख्य रूप से मिठाई, खीर और दूसरी मीठी चीजों को सजाने या स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है लेकिन एक बेहतरीन स्वाद के अलावा ये सेहत का भी खजाना है। जानिए किशमिश खाने से होने वाले लाभ.....

- किशमिश में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह एनीमिया से बचाव करता है। इसके अलावा इसमें कॉपर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनते हैं और खून कमी नहीं होती।

- किशमिश में विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सेलीनियम होता है जो कमजोर लीवर, गुप्त रोगों और कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को दूर करता है।

- अगर आपको एसिडिटी रहती है तो रोज सुबह शाम पानी में भीगी हुईं 5 से 6 किशमिश का सेवन जरुर करें। इससे आपको काफी हद तक आराम महसूस होगा।

- इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाता है। जिन्हें रतौंधी की परेशानी हो या आंखों की मांसपेशियां कमजोर हों, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

रोज सुबह किशमिश खाने से मिलता है बीमारियों से छुटकारा, जानें इसके 10 फायदे

- किशमिश में आयरन कंटेंट और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स भी खूब होता है। इस तरह ये अनीमिया दूर करने में भी कारगर है। इस वजह से किशमिश का पानी महिलाओं को भी पीना चाहिए।

- किशमिश में आयरन कंटेंट और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स भी खूब होता है। इस तरह ये अनीमिया दूर करने में भी कारगर है। इस वजह से किशमिश का पानी महिलाओं को भी पीना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com