खजुराहो के सांसद वीडी शर्मा को सौंपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान | MP News
भोपाल : भाजपा ने खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे राकेश सिंह की जगह लेंगे। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शर्मा के नाम की घोषणा की। बताया जा रहा है कि शर्मा संघ की पहली पसंद थे। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। वे भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।
विष्णु दत्त शर्मा मूलत: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से आते हैं। करीब 32 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। शुरुआत एबीवीपी से की थी। शर्मा चंबल क्षेत्र में भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। वे संघ के भी चहेते हैं। शर्मा ने अपने राजनीतिक करियर के दौरान कई आंदोलन किए। भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा भी निकाली थी, जो बालाघाट से शुरू हुई थी। उन्होंने नर्मदा में प्रदूषण को लेकर भी काफी अध्ययन किया और एनजीटी में मामला भी दायर किया था। शर्मा की पहचान जमीनी नेता के रूप में होती है।
शर्मा 1987 में एबीवीपी से जुड़े। 1993 से 1994 तक वे मप्र राज्य सचिव रहे। 2001 से 2007 तक एबीवीपी राज्य संगठन सचिव रहे। इसके बाद उन्होंने एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। 2007 से 2009 तक एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया। 2015 में शर्मा को नेहरू युवा केंद्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ था। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उन्हें यह नियुक्ति दी गई थी।
शर्मा ने 1985-86 में एमपी बाेर्ड से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की है। इसके बाद ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से 1989-91 में एग्रीकल्चर में बीएससी करने के बाद ग्वालियर के ही कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर और एग्रोनामी में एमएससी की डिग्री प्राप्त की।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com