अब 18 सितंबर को 21 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर होगा फसल बीमा का 4600 करोड़ रुपए | MP NEWS
भोपाल । 6 सितंबर को एक क्लिक में लाखों किसानों के खातों में ट्रांसफर होने वाली फसल बीमा की राशि अब 18 सिंतबर को डाली जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 18 सितंबर को प्रदेश के 21 लाख किसानों को वन क्लिक से 4600 करोड रुपए की बीमा राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। पहले यह राशि 4500 करोड़ थी, जिसे बढ़ा 4600 करोड़ कर दी गई है, वही 19 लाख की जगह अब 21 लाख किसानों के खाते में राशि डाली जाएगी।
दरअसल, बीते दिनों देवास जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि सरकार ने फसल बीमा योजना की राशि किसानों को देने का फैसला किया है। 6 सितंबर को 19 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा का 4500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया जायेगा। आपको हर कठिनाई से बाहर निकालकर ले जाऊंगा, लेकिन वादे के मुताबिक 6 सितंबर को राशि ट्रांसफर नही की गई, जिसके चलते प्रदेशभर के किसानों में आक्रोश है। सोमवार को सीहोर में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर किसानों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध भी जताया था वही कांग्रेस ने भी सरकार पर समय पर अपना वादा पूरा ना करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश के 21 लाख किसानों को वन क्लिक से 4600 करोड रुपए की बीमा राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। वही खरीफ 2019 की बीमित फसलों की बीमा राशि किसानों के खाते में 18 सितम्बर को अंतरित की जाएगी। पूर्व में यह कार्यक्रम 8 सितम्बर को प्रस्तावित था।
खास बात ये है कि पहले 19 लाख किसान इस योजना में शामिल थे और राशि 4500 करोड़ थी, लेकिन अब 21 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा और खाते में 4600 करोड़ डाले जाएंगे।सरकार के इस बयान ने किसानों को बड़ी राहत दी है, हालांकि कि अब 18 को किसानों के खाते में राशि पहुंचती है या नही ये देखने वाली बात होगी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com