-->

Breaking News

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय पर तंज, कहा- कुछ कर गुजरने के लिए भाषण नहीं मन चाहिए | MP NEWS

 


भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह  ने शिवराज सरकार पर खाद की कालाबाज़ारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में कालाबाज़ारी रोकना असंभव है। जिस पर पलटवार करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि, शायद उन्होंने अपने भाई का वह विजुअल और फुटेज देखे नहीं जो कमलनाथ की सरकार में थे। जब माननीय लक्ष्मण सिंह जी स्वयं खाद की कालाबाज़ारी का ताला तोड़ने गए थे। गृह मंत्री ने कहा दिग्विजय सिंह झूठ बोलकर खीर खा रहे हैं। दिग्विजय सिंह को जनता के बीच में जाना नहीं है, ट्वीट और टीवी पर मीडिया स्थान देती है इसलिए वो लगे हुए हैं।

साधन सभी जुट जाएंगे संकल्प का धन चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का आरोप है कि प्रदेश सरकार के पास खजाने में कुछ भी नहीं है, लेकिन उपचुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे कर रही है। जिस पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा “कुछ कर गुजरने के लिए भाषण नहीं मन चाहिए, साधन सभी जुट जाएंगे संकल्प का धन चाहिए।” उन्होंने कहा शिवराज सिंह चौहान जी की दृढ़ इच्छा शक्ति सदैव से किसानों के पक्ष में रही है और किसानों के लिए हमेशा से हम करते आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ कहां है और हमने किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस धोखा देते रही है इसलिए उन्हें ऐसा लगता है। एक भी व्यक्ति का 10 दिन के अंदर 2 लाख का कर्जा माफ नहीं कर पाए, किसी नौजवान को रोजगार और बेटी को स्कूटी नहीं दे पाए तो इनको इसीलिए सब ऐसा ही नजर आता है। गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है अगर हम झूठ बोलते कुछ नहीं करते तो लगातार 15 साल से कैसे जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 15 साल के बाद भी बहुमत नहीं ला पाई, लंगड़ी लूली सरकार चलाई और पटक दी।

प्रयोजिक करके विरोध करवाया जाता है

गृह मंत्री ने कहा कॉन्ग्रेस जब तक ग्रास रूट पर नहीं जाएंगे तब तक इसी तरह के सपने देखती रहेंगे। उन्होंने कहा प्रायोजित करके लोग बैठा लेना फिर विरोध करना यह अच्छी बात नहीं है। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को लेकर गृह मंत्री ने कहा की आज महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें लगभग 30 प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि इसमें काफी विधेयक और सत्र से जुड़े मामले सहित जनहित के मुद्दे भी शामिल है।

भारत के अंदर नारी की पूजा होती है

संजय राउत द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर किए गलत शब्दों के प्रयोग पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, सार्वजनिक जीवन में हमको मर्यादा का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा भारत के अंदर नारी की पूजा होती है। नारी का सम्मान जहां है संस्कृति का उत्थान वहां है। गृहमंत्री ने कहा कंगना राणावत के लिए बोले गए शब्दों को मैं अच्छा नहीं मानता।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com