-->

Breaking News

बूथ स्तर पर भाजपा ने किया सम्मेलन

बूथ स्तर पर भाजपा ने किया सम्मेलन

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर सम्मेलन के माध्यम से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को विजय दिलाने के लिए अपने कार्य में और गति लाने की सालह दी इस सम्मेलन के माध्यम से उन कार्यकर्ताओं एक जुट करने की प्रयास किया गया। जिनकी अभी तक सक्रियता नही थी। ऐसे तमाम कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी प्रदान करने के साथ ही चुनाव के रणनीति से अगवत कराया गया। पसान क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भापजा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम द्वारा तय किये गये। कार्यक्रम के अनुसार बूथ सम्मेलन का आयोजन हुआ तो वहीं भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर ग्रामीण मंडल के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क के माध्यम से मतदाताओ से अपने पक्ष के समर्थ मांग और क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी कार्य करने का भरोसा दिया।

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार उपचुनाव भाजपा मंडल जैतहरी मे अनुसूचित जनजाति पूर्व आयोग अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी, राजेंद्र ग्राम मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह मरावी, जैतहरी मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि कुमार सभी ग्राम मौहरी, आमगवां, चोई, पड़रिया, सिवनी बलबहरा यह सभी ग्राम बूथ प्रभारी सह प्रभारी और ग्राम वासियों के बीच बैठकर भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के चुनाव का प्रचार-प्रसार करते हुए भ्रमण किए। भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान जमुना सेक्टर वार्ड क्रमांक 1 बूथ क्रमांक 158 में बैठक की गई उक्त बैठक में वार्ड क्रमांक 1 के प्रभारी कोतमा पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पसान सिद्धार्थ त्रिवेदी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमीन अहमद की उपस्थिति में अल्पसंख्यक समाज से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 


 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com