-->

आज आवंटित होंगे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के चिन्ह, रेस में युवतियां भी शामिल | MP NEWS



 भोपाल। करीब साढ़े छह साल बाद होने जा रहे मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के लिए घमासान शुरू हो गया है। दिग्गज कांग्रेस नेताओं  के पुत्रों के चुनाव मैदान में होने के कारण युवक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव रोचक हो गया है।

युवक कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की शुक्रवार को स्क्रुटनी की गई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। इसमें तीन विधायकों सहित तीन युवतियां भी शामिल है। इन सभी उम्मीदवारों को शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। संगठन चुनाव 7-8 दिसंबर को होंगे और 15 दिसंबर के पहले चुनाव परिणाम घोषित होने के आसार है।

सूत्रों का कहना है कि चुनाव में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे ही युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधायक जीतू पटवारी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक कुणाल चौधरी विधायक लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय सिंह यादव का समर्थन कर रहे हैं।

इन नेताओं के पुत्र है मैदान में
चुनाव मैदान में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र अजीत बोरासी, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा के पुत्र सौमिल नाहटा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण ढोली के पुत्र अंकित ढोली, पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के पुत्र शाश्वत बुंदेला, पूर्व सांसद स्वर्गीय सुखलाल कुशवाहा के विधायक पुत्र सिद्धार्थ कुशवाहा और ग्वालियर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दर्शन सिंह के पुत्र नितेंद्र सिंह अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रहे हैं। भोपाल से युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्षित गुरु और एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी भी चुनावी मैदान में है।

यह विधायक है मैदान में
युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आगर से विधायक विपिन वानखेड़े, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और शाहपुरा विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी मैदान में है।

यह युवतियां है उम्मीदवार
युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इस बार युवतियां भी मैदान में है। इस बार चुनाव में 3 युवतियां उम्मीदवार है। इसमें पिंकी मुद्गल, मोना कौरव और एकता ठाकुर का नाम शामिल है।

अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार
डॉ विक्रांत भूरिया, संजय सिंह यादव, अजीत बोरासी, अंकित ढोली, सोमिल नाहटा, विवेक त्रिपाठी, हर्षित गुरु, शाश्वत बुंदेला, हेवरन कंसाना, जावेद खान, जतिन राज, मनीष चौधरी, नितेंद्र सिंह और रमीज खान।

नाम वापस ले सकते हैं कुछ उम्मीदवार
सूत्रों का कहना है कि बड़े नेताओं के दबाव में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सिंबल वितरण से पूर्व शनिवार दोपहर तक नाम वापस ले सकते हैं। इन उम्मीदवारों को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है। शनिवार तक मैदान में करीब 15 उम्मीदवार बचने की संभावना है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com