वीडी शर्मा ने अपनी टीम का किया एलान, राहुल कोठारी बने प्रदेश मंत्री । MP NEWS
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में ज्यादातर नए चेहरों को जगह दी गई है। बीजेपी युवा मोर्चा में राष्ट्रीय पदों पर राहुल कोठारी को प्रदेश मंत्री बनाया है...वहीं, लोकेंद्र पाराशर को एक बार फिर प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई है। पाराशर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और राकेश सिंह के बाद तीसरे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी भरोसा जताया है। इस टीम में खास बात यह है कि बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के भरोसेमंद नेताओं को जगह नहीं मिली है। बता दें कि फरवरी 2020 में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए वीडी शर्मा ने लगभग 11 महीने बाद अपनी टीम बनाई है। संगठन के पुराने पदाधिकारियों में सिर्फ जीतू जिराती और पंकज जोशी की ही वापसी हुई है। महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष रहीं सीमा सिंह की दस साल बाद संगठन में वापसी हुई है।
मोर्चा की जिम्मेदारी मिली
युवा मोर्चा -वैभव पंवार, किसान मोर्चा-दर्शन सिंह चौधरी, महिला मोर्चा-माया नारोलिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा -भगत सिंह कुशवाह, अनुसूचित जाति मोर्चा- डॉ. कैलाश जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा - कल सिंह भाबर और अल्पसंख्यक मोर्चा-रफत वारसी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष : संध्या राय (सांसद) भिंड, मुकेश चौधरी भिंड, कांतदेव सिंह सिंगरौली, योगेश ताम्रकार सतना, सुमित्रा वाल्मिक जबलपुर, आलोक शर्मा भोपाल, सीमा सिंह भोपाल, जीतू जिराती इंदौर, गजेंद्र पटेल (सांसद) बड़वानी, बहादुर सिंह सोंधिया (विधायक) उज्जैन, चिंतामणि मालवीय उज्जैन, पंकज जोशी शाजापुर को बनाया है।
प्रदेश मंत्री : मदन कुशवाहा ग्वालियर, ललिता यादव छतरपुर, रजनीश अग्रवाल सागर, लता वानखेड़े सागर, प्रभुदयाल कुशवाह सागर, राजेश पाण्डेय रीवा, मनीषा सिंह (विधायक) शहडोल, आशीष दुबे जबलपुर, नंदिनी मरावी (विधायक) जबलपुर ग्रामीण, राहुल कोठारी भोपाल, संगीता सोनी झाबुआ और जयदीप पटेल धार को बनाया है।
अन्य पदाधिकारी : जबलपुर के अखिलेश जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष, उज्जैन के अनिल जैन कालूखेड़ा को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, भोपाल के राघवेंद्र शर्मा को प्रदेश कार्यालय मंत्री और ग्वालियर के लोकेंद्र पाराशर को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
पांच महामंत्री पहले बनाए थे- प्रदेश भाजपा की टीम में उपचुनाव से पहले भगवानदास सबनानी,शरदेंदु तिवारी,कविता पाटीदार,रणवीर सिंह रावत और हरिशंकर खटीक को महामंत्री बनाया गया था।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com