मिस्बाह बने साल 2013 की वनडे रन मशीन...
लाहौर | पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह-उल-हक साल 2013 में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पूरे साल उन्होंने अब तक कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 63.64 की औसत से 891 रन बनाए हैं। मिस्बाह ने मंगलवार को जिंबाब्वे के खिलाफ 83 रनों की नाबाद पारी खेली।
कुछ साल पहले लगने लगा था कि मिस्बाह का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। तब मिस्बाह के बल्ले से रन निकलने लगभग बंद से हो गए थे। लेकिन साल 2013 मिस्बाह के लिए खुशियों की बहार लेकर आया है। मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिस्बाह का यह इस कैलेंडर वर्ष में 19वां मैच था। उन्होंने इन मैचों में 63.64 की औसत से 891 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। मिस्बाह ने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 17 मैचों में 73.58 की औसत से 883 रन बनाए हैं।
इन दोनों के बाद श्रीलंका के ही तिलकरत्ने दिलशान (17 मैच में 789 रन) और भारत के शिखर धवन (14 मैच में 707 रन) का नंबर आता है। वैसे मंगलवार के मैच में मिस्बाह की इस पारी के बावजूद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के हाथों 15 साल बाद किसी एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में हार का सामना करना पड़ा।
लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि साल 2013 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भारतीय टीम के किसी खिलाड़ी का नाम नहीं है। हालांकि भारतीय टीम का प्रदर्शन इस साल काफी बेहतरीन रख है। इस साल इंडियन टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अवाला जिम्बाब्वे को उन्हीं के घर में मात दी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com