शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने आमिर की '3 इडियट्स' का रिकॉर्ड तोड़ा
![]() | |
बॉक्स ऑफिस विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, रिकार्ड तोड़ने के लिए बनाए जाते हैं...'चेन्नई एक्सप्रेस' ने यही किया है...यह हिन्दी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म हो गई है। उन्होंने निर्देशक रोहित शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, रोहित शेट्टी हिन्दी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशक बन गए हैं...तीन शतक और एक दोहरा शतक... चार फिल्में, जो 100 करोड़ से ज्यादा की क्लब में शामिल हो चुकी हैं।
पिछले हफ्ते 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने सर्वाधिक तेज रफ्तार से 100 कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया था। शुक्रवार को इसने सबसे कम समय में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया। हालांकि आमिर खान की '3 इडियट्स' अब भी दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और इसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय जगत में कुल मिलाकर 392 करोड़ रुपये की कमाई की।
अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' की नजर इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने पर होगी। 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख खान राहुल नाम के 40 साल के शख्स की भूमिका में हैं, जिनकी मुलाकात दक्षिण भारतीय एक डॉन की बेटी मिनिअम्मा से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में होती है। इस तमिल लड़की की भूमिका दीपिका पादुकोण ने निभाई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com