दिग्विजय सिंह का ट्वीट, 'अयोध्या का मैच फिक्स?'
नई दिल्ली | मर्यादा पुरुषोत्तम राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर से सियासत का
कुरुक्षेत्र बन गई है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा को
लेकर कांग्रेस और बीजेपी नेता लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. ताजा
बयान आया है कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का. उन्होंने परिक्रमा पर सवाल
उठाते हुए ट्वीट किया है, 'अयोध्या में मैच फिक्स?'.
इससे पहले भी उन्होंने बीजेपी पर इस यात्रा के जरिए चुनाव जीतने के लिए राजनीति का सांप्रदायिकरण और ध्रुवीकरण का प्रयास करने का आरोप लगाया था. सिंह ने कहा था, 'इसमें नया कुछ नहीं है क्योंकि उनका एजेंडा है साम्प्रदायिकरण, ध्रुवीकरण और चुनाव जीतने का प्रयास. यह बीजेपी का फॉर्मूला है, शुरू से बीजेपी की रणनीति है. इसमें नया क्या है.
कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करके कहा था, 'अयोध्या में चैत्र में 84 कोसी परिक्रमा काफी पुरानी परंपरा है. अब वीएचपी राजनीतिक मकसद से इस परिक्रमा को राम मंदिर के लिए शुरू करना चाहती है.'इस बीच कांग्रेस सांसद निर्मल खत्री ने भी कहा है कि सपा और बीजेपी में मैच फिक्स है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com