-->

Breaking News

राजधानी रायपुर में फिर सामूहिक अनाचार

रायपुर !  शंकरनगर इलाके में कल रात एक युवती के साथ गैंगरेप होने का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने पांचों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती कल रात को अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए घर से निकली थी। सिविल लाइन पुलिस ने चाराें के खिलाफ धारा 376 (2जी), 294, 506 के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है।एएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि कल रात पुलिस गश्त कर रही थी, तभी शंकर नगर स्थित हरिशंकर कॉलेज परिसर के पीछे एक युवती के साथ कुछ युवक आपत्तिजनक हालत में दिखे। पूछताछ में युवती ने बताया कि उक्त आरोपी उनके साथ जोर-जबर्दस्ती कर रहे थे। पुलिस ने चारों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती पंडरी इलाके की रहने वाली है। वह दूसरे के घर में झांडू-पोछा का काम करती है। 

बताया जा रहा है कि युवती कल शाम को अपने दोस्त राहुल साहू (19) निवासी पंडरी के साथ घूमने के लिए घर से निकली हुई थी। रात के 12 बजे के आसपास वह अपने दोस्त के साथ हरिशंकर कॉलेज के पीछे स्थित फल दुकान में बैठे हुए थे, इसी दौरान राहुल साहू ने फोन कर अपने 4 अन्य साथी को वहां बुलवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से  युवती के साथ अपना मुंह काला किया। इसी दौरान पुलिस गश्त करते हुए वहां पहुंची। पुलिस को देखकर पांचों आरोपी भाग खड़े हुए। युवती ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने चाराें युवक को शक्तिनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक युवती के साथ गैंगरेप हुआ। पुलिस ने आरोपी राहुल साहू (19), केशव प्रसाद साहू (21), रोहित साहू (24) और योगेश उर्फ प्रजापति साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com