-->

Breaking News

फायरिंग के चलते गांव छोड़ गए पाकिस्तानी!

मुजफ्फराबाद । पाकिस्तान की तरफ से भारत पर अब आरोप दर आरोप लगाए जा रहे हैं. सोमवार को पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय सेना सीमापार से फायरिंग कर रही है, जिसके चलते पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से लोग पलायन कर रहे हैं.

भारत की ओर से पाकिस्तान को बार-बार चेतावनी दिए जाने का असर शायद यह हुआ है कि वह आरोपों पर प्रत्यारोप लगाने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान के अधिकारियों ने भारतीय सेना पर सीमापार से गोलीबारी करने का आरोप लगाया है. कहा गया है कि इसके चलते पीओके में सैकड़ों ग्रामीण अपने घर छोड़कर चले गये हैं.

पाकिस्तानी अधिकारियों ने रविवार को भारतीय सेना पर आरोप लगाया था कि नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये.

पीओके में क्षेत्रीय शासन के लिए कैबिनेट मंत्री जावेद बुधानवी ने आरोप लगाया, ‘भारतीय सैनिकों की गोलीबारी से बचने के लिए नक्याल सेक्टर में 10 गांवों के कम से कम 40 परिवार या 300 लोग रविवार से घर छोड़कर चले गये हैं.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com