-->

Breaking News

छत्तीसगढ़ से 10,000 लड़कियां गायब!

छत्तीसगढ़ । भारत में छत्तीसगढ़ लड़कियों की खरीद फरोख्त का सबसे बड़ा गढ़ है। ये खुलासा हुआ है यूएन की औषधि एवं अपराध शाखा की रिपोर्ट से। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली और मुंबई की बदनाम गलियों में सबसे ज्यादा लड़कियां छत्तीसगढ़ की हैं जिन्हें नौकरी का लालच देकर दलाल उनके घरों से लाते हैं और बाजार पहुंचा देते हैं।

लेकिन सब बेअसर है क्योंकि गरीबी से लड़ रहे परिवार। नौकरी के झांसे में आकर अपनी बेटियों को खुद ही सौंप रहे हैं दलालों के हाथ यूएन की औषधि एवं अपराध शाखा की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में छत्तीसगढ़ लड़कियों की खरीद फरोख्त का सबसे बड़ा गढ़ बन चुका है। दिल्ली और मुंबई के रेड लाइट एरिया में सबसे ज्यादा लड़कियां छत्तीसगढ़ की ही हैं जिन्हें नौकरी का लालच देकर दलाल अपने साथ ले जाते हैं और पहुंचा देते हैं उन बदनाम गलियों में जहां से लौटना आसान नहीं होता। विपक्ष ने राज्य सरकार को इस समस्या से लड़ने में नाकाम बताया।

वहीं इस मामले को लेकर राज्य सरकार में ही मतभेद है क्योंकि राज्य के श्रम मंत्री जहां इस सच्चाई को कबूल करते हुए। समस्या का निदान चाहते हैं तो वहीं सरकार के प्रवक्ता यूएन की इस रिपोर्ट पर ही सवाल उठा रहे हैं।यूएनओडीसी की तकरीबन 175 पन्नों की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालों में 11, 225 बच्चे और 10, 088 महिलाएं गायब हुईं जिनमें से 80 फीसदी अब भी लापता हैं।

मानव तस्करी को रोकने के लिए राज्य में कई एंजेसियां, सुरक्षा गृह और सरकारी योजनाएं भी हैं। केंद्र सरकार भी इसके लिए राज्य सरकार को करोड़ों रुपए दे चुकी है। बावजूद इसके मानव तस्करी कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com