-->

Breaking News

शिक्षक दिवस को नहीं मनाएंगे शिक्षक

जबलपुर | समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर राज्य सरकार से खफा अध्यापक कल शिक्षक दिवस नहीं मनाएंगे। इसके विरोध में जिले सहित प्रदेशभर के अध्यापक भोपाल के दशहरा मैदान में एकत्रित होकर सरकार की वादा खिलाफी पर जंगी प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी सीएम हाउस घेराव की भी योजना है। हालांकि अभी अध्यापक संगठनों द्वारा इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। 
 
सम्मान पर आ गई है बात
अध्यापक संगठन के जिला अध्यक्ष भरत पटेल ने बताया कि राज्य सरकार अध्यापकों व शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि प्रदेश के शिक्षक अपनी उपेक्षा और जायज मांगों के संबंध में शासन स्तर पर कई बार अपना पक्ष रख चुके हैं। अध्यापक संघों की मांग है कि समान कार्य के लिए समान राशि का भुगतान एक किश्त में दिया जाए, लेकिन शासन इसे 4 किश्तों में देने की बात कह रहा है। जिसकी वजह से शिक्षकों में आक्रोश है और बात अब सम्मान पर आ गई है, इसलिए अध्यापकों ने शिक्षक दिवस न मनाने का निर्णय लिया है जिसकी अधिकृत घोषणा शाम तक कर दी जाएगी।

 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com