'सत्याग्रह' ने पहले दिन 11.21 करोड़ रुपये की कमाई की
मुंबई: प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' ने प्रदर्शन के पहले दिन
11.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। कहा जा रहा है कि झा की अब तक की फिल्मों
में इस फिल्म ने प्रदर्शन के पहले दिन सर्वाधिक कमाई की है।फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज
वाजपेयी और अमृता राव जैसे कलाकारों ने काम किया है। खबर है कि 50 करोड़ की
लागत से बनी फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल
रही है। हालांकि फिल्म के प्रस्तुतकर्ता यूटीवी मोशन पिक्चर्स को उम्मीद है
कि फिल्म सप्ताहांत में और ज्यादा कमाई करेगी।
इंडिया थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन स्टूडियोज, डिजनी यूटीवी के निदेशक गौरव वर्मा ने कहा, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। हर उम्र और वर्ग के दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म को मिल रही सकारात्मक टिप्पणियों को देखते हुए हम सप्ताहांत में अच्छी कमाई की अपेक्षा कर रहे हैं। फिल्म में भ्रष्टाचार से तंग मध्यवर्गीय समाज के विरोध पर यह फिल्म आधारित है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com