-->

Breaking News

नाबालिग यौन शोषण केस में आसाराम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

जोधपुर : अपने आश्रम में 16 साल की एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार आसाराम को सोमवार को यहां की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।सफेद धोती, कुर्ता पहने और सिर पर लाल रंग की एक टोपी लगाए स्वयंभू बाबा आसाराम को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला एवं सत्र अदालत में पेश किया गया। अदालत में मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने उन्हें 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

इस बीच, आसाराम के वकील ने जमानत अर्जी दायर की जिस पर कल सुनवाई होने की संभावना है।आसाराम को एक पुलिस बस में अदालत लाया गया। पुलिस का एक वाहन बस को एस्कॉर्ट कर रहा था। करीब चार घंटे तक हुई पूछताछ के बाद कल आसाराम को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस वाहनों के काफिले में मोहनपुरा पुल के पास जोधपुर के सेंट्रल जेल ले जाए जाने से पहले आसाराम अदालत में करीब 15 मिनट तक रहे । उन्हें बैरक नंबर एक में रखा गया है।सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने मांग की कि जेल में आसाराम को उचित मेडिकल सुविधाएं दी जाए और उनका उचित ख्याल रखा जाए। इस पर अभियोजन ने अदालत को आश्वस्त किया कि सभी जरूरी सहायताएं दी जाएंगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com