शेयर बाजार की तेजी बरकरार, सेंसेक्स 266 अंक चढ़ा
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये की पिटाई होने और खराब आर्थिक आंकड़ों
जारी होने के बाद भी शेयर बाजार करीब 1.5 फीसद चढ़े। घरेलू बाजार को मजबूत
अंतरराष्ट्रीय संकेत और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बल मिला। बीएसई का
बेंचमार्क सेंसेक्स 266.41 अंक चढ़कर 18,886.13 और निफ्टी 78.95 अंक चढ़कर
5,550.75 पर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी क्रमश 1.6-1 फीसद चढ़े।
रुपये में कमजोरी के बावजूद बाजार बढ़त पर खुले। एशियाई बाजारों में
मजबूती बढ़ने से घरेलू बाजारों में भी तेजी बढ़ी। शुरुआती कारोबार में
सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़ा। निफ्टी 5,500 के ऊपर पहुंच गया। हालांकि, खराब
मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई आंकड़ों की वजह से बाजारों पर दबाव दिखा। लेकिन,
रुपये में शुरुआती गिरावट कम होने की वजह से बाजार संभले। मिडकैप और
स्मॉलकैप शेयर करीब 1 फीसद चढ़े।
इसके बाद एफएमसीजी और मेटल शेयरों में आई जोरदार खरीददारी और मजबूत
यूरोपीय संकेतों से बाजार में जोश भरा। सेंसेक्स 320 अंक से ज्यादा उछला।
निफ्टी 5560 के ऊपर पहुंचा। मिडकैप शेयर 1.5 फीसद चढ़े। दोपहर के कारोबार
में रुपये में फिर से कमजोरी बढ़ने की वजह से बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले।
लेकिन, जल्द बाजारों में खरीददारी लौटी। कारोबार खत्म होने तक बाजार में
उतार-चढ़ाव नजर आया।
वहीं, सोमवार को बाजार खुलते ही अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 66 के
स्तर को पार करते हुए (39 पैसे की गिरावट के साथ) 66.09 पर खुला। हालांकि,
कुछ ही देर में यह वापस 65 के दायरे में लौटते हुए 65.80 के करीब पहुंच
गया। शुक्रवार को 1 डॉलर की कीमत 65.70 थी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को संसद में अर्थव्यवस्था और रुपये को लेकर
प्रधानमंत्री के आशावादी बयान पर मुद्रा व शेयर बाजार ने भरोसा जताया था।
इसके कारण डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ। इस दिन भारतीय मुद्रा 85 पैसे
उछल 65.71 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। इससे पहले रुपये में 225 रुपये का
जोरदार उछाल दर्ज हुआ था।
निवेशकों ने भी शेयर बाजार में लिवाली की। बीते सत्र में सेंसेक्स
218.68 अंक चढ़कर 18619.72 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, गुरुवार को इस सूचकांक
में 404.89 अंक की जोरदार तेजी आई थी। निफ्टी भी 62.75 अंक बढ़कर 5471.80
पर बंद हुआ था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com