-->

Breaking News

रघुराम राजन ने की थी 2008 में मंदी की भविष्यवाणी

नई दिल्ली | वित्त मंत्रालय ने भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम जी राजन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। राजन ने वर्तमान में आरबीआई के गवर्नर डी सुब्बाराव की जगह ली है। राजन का कार्यकाल तीन साल का होगा।राजन के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती भारतीय अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की होगी, जो पिछले वित्त वर्ष में नौ साल के निचले स्तर पर आ चुकी है। 
एक नजर राजन के अब तक के सफर पर... 
जन्म - 03 फरवरी 1963 (भोपाल) 
शिक्षा - सातवीं कक्षा तक विदेश में पढ़ाई। - स्कूल की बाकी की पढ़ाई दिल्ली से। 
- 1985 में आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन। - आईआईटी दिल्ली में गोल्ड मेडल मिला था रघुराम राजन को।
 - 1987 में आईआईएम अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) 
- 1991 में मेस्साचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से मैनेजमेंट में पीएचडी करियर
-1991 में शिकागो यूनिवर्सिटी से असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में करियर की शुरुआत की। 
- अक्तूबर 2003 से दिसंबर 2006 तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मुख्य अर्थशास्त्री। 
- नवंबर 2008 में प्रधानमंत्री के द्वारा भारत सरकार में आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए। 
- 10 अगस्त 2012 को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया। तब इन्होंने तत्काल मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु का स्थान लिया, जो अब विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैं।  

उपलब्धियां - आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री बनने वाले भारतीय मूल और किसी भी विकासशील देश के सबसे युवा और पहले व्यक्ति रहे। - रघुराम राजन ने वर्ष 2008 की आर्थिक मंदी की भविष्यवाणी की थी, जो पूरी दुनिया के सामने आई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com