गोपाल कांडा को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत
नई दिल्ली।
एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की खुदकुशी के मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व
मंत्री गोपाल कांडा को गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने विधानसभा सत्र में
शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमसी
गुप्ता ने कांडा को चार अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। कांडा
हरियाणा के सिरसा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।कोर्ट
ने कांडा को पांच लाख रुपये का निजी बांड और उतनी ही राशि की एक जमानत पेश
करने को कहा। कांडा करीब 13 महीने से जेल में थे। दिल्ली पुलिस ने अंतरिम
जमानत का विरोध करते हुए कहा कि इस बात की आशंका है कि वह साक्ष्यों के
साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com