-->

Breaking News

2014 में बनेगी मोदी की सरकार: रामदेव बाबा

शिकागो। शिकागो पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि कि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी वापस सत्ता में आएगी और नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। रामदेव विवेकानंद की 150वीं सालगिरह पर शिकागो आए हुए हैं।बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी अपनी दूरदर्शिता और क्षमताओं के कारण ही देश में शासन करने के योग्य है और उन्होंने गुजरात में ऐसा साबित भी करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत इस समय कई संकटों से गुजर रहा है।रामदेव ने कहा कि देश पूरी तरह से परिवर्तन के लिए तैयार है। जिसका परिणाम 2014 में होने वाले लोकसभा में देखने को मिलेगा। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी जीत की नई इबादत लिखेगी। मोदी के नेतृत्व में बीजेपी केंद्र में सरकार बनाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com