-->

Breaking News

पाकिस्तान में दाऊद शुरू कर रहा न्यूज चैनल ‘बोल टीवी’

इस्लामाबाद। अंडरवर्ल्ड सरगना और आतंकवादी दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में सबसे बड़ा न्यूज चैनल शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दाऊद के इस नए प्रोजेक्ट में आईएसआई के अलावा और कौन-कौन हैं पार्टनर, क्या है उनका बैकग्राउंड और क्यों पड़ी दाऊद को खबर के धंधे में कूदने की जरूरत पढ़े आईबीएन7 की खास रिपोर्ट।पाकिस्तानी मीडिया में मुखर हो रहे उदारवादी सुरों से परेशान आईएसआई ने दाऊद इब्राहिम की मदद से मीडिया में अपने एजेंडे को फैलाने के लिए कमर कसी है। यानी पाकिस्तान में दहशत की जड़ें अब मीडिया को भी निगलने पर आमादा हैं। खबर है कि डी कंपनी और आईएसआई मिलकर वहां ‘बोल टीवी’ नाम से न्यूज़ चैनल खोलने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दाऊद का गुर्गा छोटा शकील खुद कुछ आला पत्रकारों से इस सिलसिले में मिला है।

दाऊद ने अपने खजाने इस चैनल के लिए खोल दिए हैं। इसमें काम करने वाले पत्रकारों को महंगी गाड़ियां, घर और ऊंची सैलेरी ऑफर की जा रही हैं। यही नहीं, नामचीन एंकर और पत्रकारों को बॉडीगार्ड तक दिए जाएंगे।पाकिस्तान में ये नया चैनल उस दौर में आ रहा है जब वहां के तीन जमे-जमाए चैनल बंद होने की कगार पर हैं। यही नहीं, चैनल का इरादा खबरों की दुनिया में पैठ बनाने की दौड़ में बने 40 चैनलों से आगे निकलने की है।

‘बोल टीवी’ का इरादा पाकिस्तान के पॉपुलर चैनल जिओ टीवी की जगह लेने का है। सूत्रों के मुताबिक जिओ टीवी के हेड को करीब एक करोड़ की सैलेरी पर रखा गया है। ‘बोल टीवी’ के दिसंबर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। कई बड़े पत्रकारों के चैनल से जुड़ने की संभावना है।चैनल को चलाने वाले जो चेहरे सामने हैं उनका बैकग्राउंड भी कम संदिग्ध नहीं। चैनल का ऑफिशियल स्पॉनसर एक्जैक्ट नाम की कराची की ऑनलाइन कंटेंट कंपनी है। इस कंपनी पर पॉर्न साइट्स चलाने और फर्जी डिग्रियां बेचने तक के आरोप हैं। एक्जैक्ट को आईएसआई का करीबी और उसकी साइबर एक्टिविटी चलाने वाला माना जाता है।

कहा जा रहा है कि ‘बोल टीवी’ खबर और मनोरंजन चैनल के साथ शुरू होगा और इसके बाद स्पोर्ट्स चैनल आएगा। आपको याद दिला दें कि दाऊद के समधी पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद हैं। इसलिए स्पोर्ट्स चैनल का मतलब क्रिकेट चैनल ही होगा, ये तय है। पाकिस्तानी टेलीविजन की दुनिया में छाने के बाद कंपनी अखबारी दुनिया में भी कूदेगी। कंपनी की अंग्रेजी और उर्दू में अखबार निकालने की योजना है। यानी दाऊद टीवी की तैयारी पूरी हो चुकी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com