-->

Breaking News

नाइजीरिया में बोको हरम का हमला, 47 छात्र मरे

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी योबे प्रांत में एक कॉलेज में बोको हरम आतंकवादियों के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 47 छात्रों की मौत हो गई। आतंकवादियों ने रविवार को कॉलेज परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि गुजबा में स्थित कृषि कालेज में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। यह कॉलेज प्रांतीय राजधानी दमातुरु से 50 किलोमीटर दूर है।

कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक इस अंधाधुंध गोलीबारी में कई छात्र घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलेज के एक सहायक कर्मचारी अली मोहम्मद ने कहा कि अभी तक कालेज परिसर से 47 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में अधिकांश युवक हैं। उन्होंने आतंकवादी हमले में मारे गए छात्रों के प्रति दुख व्यक्त किया।

अली मोहम्मद ने कहा कि कुछ सरकारी अधिकारियों ने कॉलेज का दौरा किया है और मृतकों को अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शवों को दफनाने के लिए सामूहिक अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।उन्होंने कहा कि बचाव कर्मचारी घायलों और शवों की तलाशी में जुटे हुए हैं।शेरिफ ने घटना को मानवता के खिलाफ घृणित अपराध करार दिया है। उन्होंने नाइजीरिया के लोगों से हमले की निंदा करने का आह्वान किया है। सेना के एक सूत्र ने कहा कि हमलावर कॉलेज परिसर में घुस आए और युवाओं पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com