भारत हॉकी विश्वकप-2018 की मेजबानी की दौड़ में
लुसाने: हॉकी विश्वकप-2018 की मेजबानी के लिए दावेदारी करने वाले
पांच देशों में भारत भी शुमार है. पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी के लिए
अब तक चार आधिकारिक प्रस्ताव किए जा चुके हैं वहीं महिला हॉकी विश्वकप की
मेजबानी के लिए तीन प्रस्ताव हुए हैं.आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, मलेशिया
और न्यूजीलैंड ने अपने यहां मौजूद सर्वोत्तम खेल सुविधाओं के आधार पर
विश्वकप की दावेदारी को मजबूती देने की कोशिश की है. भारत इससे पहले 2010
में नई दिल्ली में तथा 1982 में बंबई में पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी कर
चुका है.
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को बयान
जारी कर कहा, "एफआईएच को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि उसे हॉकी
विश्वकप की मेजबानी करने के इच्छुक पांच देशों की ओर से सात उच्च गुणवत्ता
वाले प्रस्ताव मिले हैं."मेजबानी के लिए दावेदारी की प्रक्रिया के तहत
एफआईएच ने 31 दिसंबर से पहले दावेदारी की आधिकारिक प्रश्नावली जमा करने का
अनुरोध किया है. इस साल की शुरूआत में मेजबानी की इच्छा व्यक्त करने वाले
छह देशों में पांच देशों के प्रस्ताव एफआईएच प्राप्त कर चुका है.
विश्वकप
दावेदारी की अगली प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक दावेदारी के दावे का
विश्लेषण किया जाएगा, तथा इसके बाद प्रत्येक देश के संघ के साथ
विचार-विमर्श और उस देश में आयोजन स्थलों का दौरा किया जाएगा.आखिर में
एफआईएच की कार्यसमिति सात नवंबर को दावेदारी पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगी.
दावेदारी के नए स्वरूप के तहत 2015 से 2018 के बीच अब तक गैर आवंटित सभी
खेल आयोजनों को वर्ष के आखिर तक सुनिश्चित कर लिया जाएगा.इसके तहत 2015 से
2018 के बीच होने वाले 20 खेल आयोजनों सहित पुरुष एवं महिला इनडोर
विश्वकप-2019 को एफआईएच को अब तक मिले 54 प्रस्तावों में आवंटित किया
जाएगा.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com