डिज्नी UTV की नई पसंद सन्नी लियोन
मुंबई ।
भले ही सन्नी लियोन की पहली फिल्म जिस्म 2 ने बॉक्सऑफिस पर पानी ना मांगा
हो लेकिन जब से उन्होंने भारतीय सरजमीं पर पैर रखा है, तब से ही उनकी
डिमांड लगातार बनी हुई है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि सन्नी लियोन के
सबसे बड़ो बैनरों में से एक डिज्नी यूटीवी ने साइन किया है जो सन्नी की अब
तक की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म है। डिज्नी यूटीवी एक बड़ा ब्रांड है,
जिनके साथ काम करना बड़ी बात मानी जाती है, हालांकि डिज्नी यूटीवी और सन्नी
लियोन इस मसले पर कुछ बोलना नहीं चाह रहे हैं लेकिन अंदर की खबर रखने
वालों का कहना है कि सन्नी को किसी भी कीमत पर डिज्नी यूटीवी साइन करना
चाहता है। गौरतलब है कि भट्ट कैंप की प्लाप फिल्म जिस्म 2 से अपना फिल्मी
करियर शुरू करने वाली पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म
रागिनी एमएमएस 2, कैजाद गुस्ताद की जैकपाट और देवांग ढलोकिया की फिल्म
टीना एंड लोलो में काम कर रही हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com